एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फिर चैंपियन बने राठौर, निभाएंगे नई जिम्मेदारियां

नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 26 Dec 2012 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एशेंस ओलंपिक के रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौर एक बार फिर नेशनल चैंपियन बन गए हैं। लेकिन इस स्वर्ण पदक के साथ ही राठौर ने नई जिम्मेदारियां निभाने का प्रण ले लिया है। उन्होंने इशारों ही इशारों में जल्द संन्यास के संकेत दिए है। लेकिन पहले वह इस निर्णय को अमलीजामा पहनाने से पहले अपने परिवार के साथ बैठकर बात करना चाहते हैं। कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में मंगलवार को राज्यवर्धन पूरी फार्म में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वालीफाइंग राउंड में वह 144 का विश्व स्तरीय स्कोर कर टॉप पर रहे। उनके पीछे यूपी के मोहम्मद असब 141 और रोंजन सोढ़ी 138 के स्कोर पर थे। फाइनल में भी राठौर का चमकदार प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने 46 का स्कोर कर 190 के कुल स्कोर के साथ गोल्ड अपने नाम किया। हालांकि यहां रोंजन ने 48 का बड़ा स्कोर कर कांस्य जीता जबकि असब भी 46 का स्कोर कर रजत जीतने में सफल रहे।

राठौर ने ‘अमर उजाला’ से खुलासा किया कि वह अब उस मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां कोचिंग लिए बिना वह बड़ा स्कोर कर सकते है। अब उन्हें युवाओं का मार्गदर्शन करने और खेलों के भले के लिए काम करने का निर्णय लिया है। हालांकि कि संन्यास के बारे में उन्होंने फैसला नहीं लिया है लेकिन उनकी मुख्य प्राथमिकता नई जिम्मेदारियों पर रहेगी। लेकिन संन्यास के बारे में वह अपने परिवार के बारे में बैठकर जल्द फैसला ले सकते है। वह खेल मंत्रालय और अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर खेलों की पॉलिसी पर काम करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें