एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

iphone खरीदना चाहते हैं तो चूकिए मत, मिल रहा कैशबैक ऑफर

amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 19 Mar 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन

Next Article

अगर आप लंबे समय से आईफोन लेने की सोच रहे हैं और ज्यादा बजट के चलते ऐसा नहीं कर पाएं हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब एप्पल के आधिकारिक रिटेल स्टोर पर आईफोन एसई 19,999 के कीफायती दाम में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईफोन एसई का 16 जीबी वाला मॉडल 19,999 रुपये में और 64 जीबी वाला मॉडल 25,999 रुपये में मिल रहा है। ये कीमत उस ऑफर का हिस्सा है जिसके तहत कंपनी डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 5000 रुपये का कैशबैक दे रही है। हालांकि एप्पल ने अभी तक इस बाबत कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

आधिकारिक तौर पर एप्पल एसई की कीमत में कोई भी कटौती नहीं की गई है। एसई का 16जीबी वाला वेरियंट 39,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। आईफोन पर कैशबैक ऑफर शुक्रवार से उपलब्ध है और यह 31 मार्च तक चलेगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह ऑफर विभिन्न बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्डों पर मिल रहा है। 
विज्ञापन


कंपनी के टर्म और कंडिशनस के अनुसार कैशबैक के 5000 रुपये ग्राहक के अकाउंट में 90 दिनों के अंदर पहुंच जाएंगे। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि ईएमआई पर फोन लेने पर कंपनी कैशबैक का ऑफर नहीं दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें