एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

इस तरह झट से फुल चार्ज कर सकते हैं पूरी तरह डिस्चार्ज हुआ फोन

बीबीसी Updated Sat, 02 Jul 2016 01:57 PM IST
विज्ञापन
डिस्चार्ज स्मार्टफोन को करें चार्ज - फोटो : bbc
विज्ञापन

Next Article

स्मार्टफोन के ऐप और फीचर से कई लोग इतना खुश हो जाते है कि हर वक्त स्क्रीन पर देखने की आदत हो जाती है। यहां तक कि चार्ज होते समय भी स्क्रीन पर कुछ ढूंढ रहे होते हैं। स्मार्टफोन को चार्ज करते समय अगर इस्तेमाल किया जा रहा है तो चार्जिंग की रफ्तार काफी कम हो जाती है। उस समय उसक डेटा नेटवर्क काम कर रहा होता है जिससे सबसे ज्यादा बैटरी की खपत होती है।
विज्ञापन

स्मार्टफोन - फोटो : bbc
पांच इंच की स्क्रीन वाले फोन पर जब कुछ काम नहीं हो रहा होगा लेकिन डेटा सर्विस भी ऑन होगा तब भी वो चार्ज होने में करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लेता है। लेकिन अगर उसके चार्जिंग की रफ्तार को और बढ़ाना है तो उसके लिए एयरप्लेन या फ्लाइट मोड को एक्टिवेट करना होगा। स्मार्टफोन जब फ्लाइट मोड में होता है तो वो अपने नेटवर्क से कट जाता है। उस पर आप न कॉल कर सकते है न ही उसका डेटा सर्विस काम करता है। एंड्राइड स्मार्टफोन पर फ्लाइट मोड को एक्टिवेट करने के लिए आपको ऊपर से नीचे की दिशा में स्वाइप करना होगा। जितनी देर स्मार्टफोन को चार्ज करना है उतनी देर अगर फ्लाइट मोड को ऑन रहने दीजिये और फिर देखिये कितनी जल्दी स्मार्टफोन की बैटरी में जान आ जाती है।

अगर बैटरी बिलकुल खत्म हो गयी है और डेटा सर्विस ऑन है तो उस फोन को चार्ज होने में 136 मिनट लग सकते है लेकिन फ्लाइट मोड में सिर्फ 107 मिनट लगेंगे। बस ये बात याद रखिएगा कि चार्जिंग पूरी होने के बाद स्मार्टफोन को फ्लाइट मोड से हटा दीजिएगा नहीं तो आपको कोई कॉल नहीं कर पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें