एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कैनवास के बाद माइक्रोमैक्स ब्लिंग 3 से करेगा धमाल

इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Jul 2013 03:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कैनवास के धमाल के बाद माइक्रोमैक्स स्मार्टफोन्स की कतार में 'ब्लिंग 3 ए86' को बाजार में उतारने वाला है। माइक्रोमैक्स ने अपनी साइट पर इसकी जानकारी 9,999 रुपये के टैग के साथ जारी कर दी है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


माइक्रोमैक्स ने अपने इस मोबाइल को डायमंड लुक में देने की कोशिश की है। इसके रंग, डिजाइन और होम की बटन से ये साफ जाहिर होता है।

4 इंच डिस्प्ले वाला ब्लिंग 3 ए86 पूरी तरह टचस्क्रीन फोन है। माइक्रोमैक्स ने इसमें भी दो कैमरे दिए हैं। फ्लैश फीचर के साथ पीछे का कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा वीजीए क्वालिटी का है।

कैमरा क्वालिटी के मामले में पहले से ही माइक्रोमैक्स औसत रहा है। हालांकि ये इसका नकारात्मक पक्ष है। कंपनी ने इसमें आटो फोकस का फीचर दिया हुआ है।

ए86 एंड्रायड 4.1 जैली ओएस पर काम करता है। इसमें 1 जीएचजेड डुअल कोर प्रोसेसर लगा हुआ है। कंपनी ने इसमें 1600 एमएएच बैटरी का इस्तेमाल किया है जो इसको 4 घंटे की टॉक टाइम क्षमता देती है।
विज्ञापन


स्टैंडबॉय मोड पर ये 200 घंटे तक काम करता है। ये बहुत ज्यादा कमाल की नहीं है। इसकी मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के मामले में इसे 3.0 ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे फीचर हैं। फिलहाल ईबे पर ये मोबाइल 9,999 रुपये में उपलब्ध है। इस नए फोन में दो सिम सपोर्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें