एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Facebook ने लॉन्च किया नया एप, इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे पैसे, जानें कैसे

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 14 Jun 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
Facebook Study - फोटो : Facebook
विज्ञापन

Next Article

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट Facebook ने अब एक ऐसा एप लॉन्च किया है जिसके जरिए वह अपने यूजर्स को पैसे देगी। पैसे के बदले लोगों को फेसबुक के साथ अपनी जानकारी शेयर करनी होगी, हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी फेसबुक ने इसी तरह के दो एप लॉन्च किए थे लेकिन यूजर्स की निजता को लेकर उठ रहे सवाल और आलोचना के बाद दोनों ऐप्स को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

फेसबुक ने अपने इस नए एप का नाम स्टडी (Study) रखा है जिसे गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि इस एप को आईएस के लिए लॉन्च किया जाएगा या नहीं। इस एप के जरिए यूजर्स की गतिविधियों पर नजर रखेगा।  उदाहरण के तौर पर इस एप के जरिए फेसबुक यह पता करेगा कि आप कौन-कौन से अन्य एप इस्तेमाल करते हैं और किस एप पर क्या करते हैं। साथ ही फेसबुक यह भी पता करेगा कि आप किस एप पर कितना समय बिताते हैं।

विज्ञापन


वहीं प्राइवेसी के सवाल फेसबुक ने कहा है कि यह एप किसी यूजर के अकाउंट और पासवर्ड की जानकारी एकट्ठा नहीं करेगा। साथ ही यह एप यूजर को समय-समय पर इसकी जानकारी देता रहेगा कि आपका डाटा इकट्ठा किया जा र हा है। हालांकि फेसबुक ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस ऐप के जरिए लोगों को कंपनी कितने पैसे देगी।



गौरतलब है कि पिछले साल फेसबुक के मार्केट रिसर्च एप 'रिसर्च' को उस शिकायत के बाद बंद कर दिया गया था जिसमें दावा किया गया था कि इस ऐप का इस्तेमाल बच्चे सबसे ज्यादा कर र हे हैं और यह एप एपल की गाइडलाइन्स को फॉलो नहीं करता है। इसी तरह फेसबुक के एक और ट्रैकिंग एप Onavo Protect को भी प्राइवेसी की वजह से ही बंद कर दिया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें