टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशाल मैथिल
Updated Mon, 31 Oct 2022 06:16 PM IST
यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि कई एंड्रॉयड एप बैंकिंग के लिए खतरा बन सकते हैं। नीदरलैंड की एक फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कुछ एंड्रॉयड एप की जानकारी दी है, जो अपने एप के जरिए एंड्रॉयड डिवाइस में ट्रोजन वायरस को इंस्टॉल कर रहे हैं। यह यूजर्स की लॉगिन डिटेल्स, अकाउंट नंबर और अन्य वित्तीय जानकारियों को चुरा सकता है। यदि आपके फोन में भी ये एप हैं तो आप इन्हें तुरंत अपने फोन से डिलीट कर दें।
कई देशों में रहा डिस्ट्रीब्यूशन
नीदरलैंड की इस कंप्यूटर सपोर्ट फर्म का नाम Threat Fabric है। रिसर्चर ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि एंड्रॉयड बैंकिंग ट्रोजन को डिस्ट्रीब्यूट करने का यह तरीका बहुत खतरनाक है क्योंकि पीड़ितों को इसके बारे में देर से पता चलता है और तब तक उनकी बैंकिंग और पर्सनल जानकारी हैकर्स के पास पहुंच जाती है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, पोलैंड, स्पेन और इटली जैसे देशों में भी इस ट्रोजन का डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ा है और इस तरह के ट्रोजन वाले एप की जल्दी पहचान करना भी मुश्किल है।
ये भी पढ़ें: New IT rules: ट्विटर और फेसबुक जैसे प्लेटफार्मों को स्थानीय कानूनों का करना होगा पालन, आईटी मंत्री चंद्रशेखर
इन एप में मिला खतरनाक ट्रोजन वायरस
कंप्यूटर सपोर्ट फर्म ने इन पांच एंड्रॉयड एप्स को डिवाइसेज से तुरंत हटाने की सलाह दी है। ये एप्स My Finances Tracker, File Manager Small, Lite, Zetter Authentication, Codice Fiscale 2022 और Recover Audio, Images & Videos हैं। यदि आपके फोन में भी इनमें से कोई एप है तो इसे तुरंत डिलीट कर दें।
ये भी पढ़ें: पति ने महिला को चाकू मारकर किया जिंदा दफन, Apple Watch की मदद से ऐसे बची जान
17 एंड्रॉयड एप में मिला था खतरनाक वायरस
हाल ही में मैलवेयर एनालिस्ट्स को गूगल प्ले स्टोर पर दर्जनों वायरस वाले एप मिले, इनमें एडवेयर ट्रोजन मैलवेयर मुख्य रूप से शामिल थे। साथ ही स्कैमर्स द्वारा उपयोग किए जाने वाले फेक एप और गोपनीय डाटा को टारगेट करने वाले और डाटा चोरी करने वाले अन्य एप्स भी मिले थे। इन एडवेयर ट्रोजन को लगभग 9.89 मीलियन (98.9 लाख) से भी ज्यादा लोगों द्वारा डाउनलोड किया गया था। इन एप्स में इमेज-एडिटिंग सॉफ्टवेयर, वर्चुअल कीबोर्ड, सिस्टम टूल्स और यूटिलिटीज, कॉलिंग एप, वॉलपेपर कलेक्शन जैसे एप्स भी शामिल थे।