एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

WhatsApp Update: आ रहा है बड़ा अपडेट, एक ही बार में भेज सकेंगे 2GB का वीडियो

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Mon, 28 Mar 2022 02:42 PM IST

सार

आईओएस और एंड्रॉयड दोनों एप्स के बीटा वर्जन पर WhatsApp 2 जीबी फाइल शेयरिंग की टेस्टिंग अर्जेंटीना में कर रहा है। नए फीचर को WhatsApp बीटा के एंड्रॉयड वर्जन 2.22.8.5, 2.22.8.6 और 2.22.8.7 पर, जबकि आईओएस के बीटा वर्जन 22.7.0.76 पर देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन
WhatsApp 2GB file - फोटो : amarujala
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp रपर बड़ी फाइल को शेयर करने के लिए मांग लंबे समय से चल रही है। बड़ी फाइलों को WhatsApp पर शेयर करने में यूजर्स को काफी परेशानी होती है, लेकिन यह परेशानी अब खत्म होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp में एक नया अपडेट जल्द आने वाला है जिसके बाद यूजर्स व्हाट्सएप पर 2 जीबी तक की फाइल को आसानी से शेयर कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


WABetainfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक नया अपडेट आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए आएघगा, हालांकि फिलहाल बीटा वर्जन पर इसकी टेस्टिंग चल रही है। फिलहाल यूजर्स 100एमबी तक की फाइल को शेयर कर पाते हैं। आईओएस और एंड्रॉयड दोनों एप्स के बीटा वर्जन पर WhatsApp 2 जीबी फाइल शेयरिंग की टेस्टिंग अर्जेंटीना में कर रहा है। नए फीचर को WhatsApp बीटा के एंड्रॉयड वर्जन 2.22.8.5, 2.22.8.6 और 2.22.8.7 पर, जबकि आईओएस के बीटा वर्जन 22.7.0.76 पर देखा जा सकता है।

दरअसल पिछले एक साल में लोगों के फोन के कैमरे की क्वॉलिटी काफी बेहतर हुई है जिसके बाद लोग बड़ी फाइलों को शेयर करना चाहते हैं लेकिन लिमिटेशन होने के कारण शेयर नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में 2 जीबी तक की फाइल शेयरिंग का विकल्प वास्तव में लोगों के हित में होगा, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि फुल रिजॉल्यूशन में इमेज शेयर करने की सुविधा कब से मिलेगी। एप के जरिए भेजी जाने वाली फाइलों को व्हाट्सएप कंप्रेस कर देता है।
विज्ञापन


जल्द आने वाला है रिएक्शन फीचर
मैसेजिंग एप WhatsApp जल्द ही छह इमोजी रिएक्शन लॉन्च करने वाला है। WhatsApp का नया अपडेट एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस अपडेट के बाद व्हाट्सएप के एंड्रॉयड यूजर्स किसी मैसेज पर रिएक्शन दे सकेंगे। बता दें कि इमोजी रिएक्शन पहले से ही इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर पर उपलब्ध है। Discord, Slack और Telegram पर भी इमोजी रिएक्शन पहले से मौजूद है।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें