एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

40 साल का हुआ मोबाइल, पहले हैंडसेट का वजन था 1 किलो

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 04 Apr 2013 05:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

क्या आप जानते हैं कि आज हर आम और खास की जरूरत बन चुके मोबाइल का पहली बार इस्तेमाल कब हुआ था और यह कैसा दिखता होगा या इसका वजन कितना होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


सेलफोन का पहली बार इस्तेमाल करीब 40 साल पहले 3 अप्रैल 1973 को मोटोरोला के पूर्व उपाध्यक्ष और डिवीजन मैनेजर मार्टिन कूपर ने किया था।

उस समय कूपर ने न्यूयॉर्क के हिल्टन होटल में दुनिया के पहले सेल फोन से बात करके सबको चौंका दिया था। इस फोन का नाम मोटोरोला 'डायना टीएसी' था।

कूपर ने डायना टीएसी का इस्तेमाल बेल लेब्स के हेड ऑफ रिसर्च को कॉल करने के लिए किया था और तभी से शुरू हो गई थी कम्युनिकेशन क्रांति।

मोटोरोला डायना टीएसी की लंबाई 10 इंच और वजन एक किलो था। फोन की बैटरी 20 मिनट तक ही चलती थी। पूर्व नौसेनिक और इंजीनियर कूपर ने 1952 में मोटोरोला कंपनी ज्वाइन की थी।

अपने जीवन के 84 बसंत देख चुके कूपर अभी सिलिकॉन वैली में काम कर रहे हैं। आज मोबाइल तकनीक ने इतनी तरक्की कर ली है कि यह मिनी कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें