एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पाक में यू ट्यूब से अभी नहीं हटेगी पाबंदी

लाहौर/एजेंसी Updated Thu, 10 Jan 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

यू-ट्यूब पर ईशनिंदा संबंधी सामग्री पहुंचने से रोकने का पर्याप्त प्रबंध होने तक पाकिस्तान में इस लोकप्रिय वेबसाइट पर रोक जारी रहेगी। प्रधानमंत्री रजा परवेज अशरफ ने कहा है कि हमारी सरकार यू ट्यूब से प्रतिबंध नहीं हटा सकती जब तक कि अनुचित सामग्री को 'फिल्टर' करने की व्यवस्था न बना ली जाए। अशरफ ने साफ कहा कि वेबसाइट को ब्लॉक करने का एक मात्र कारण इस पर मौजूद ईशनिंदा संबंधी सामग्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारी प्रधानमंत्री ने पत्रकारों द्वारा यू-ट्यूब पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में दी। गौरतलब है कि इस वीडियो शेयरिंग वेबसाइट पर पाक में पिछले सितंबर महीने से प्रतिबंध है। विवादित फिल्म के कुछ अंश इस वेबसाइट पर देखे जाने के बाद पाक सरकार को यह आदेश देना पड़ा। कुछ दिन पहले रोक हटाई गई थी पर एक घंटे के भीतर ही दोबारा प्रतिबंध लग गया। अशरफ ने यह भी कहा कि उनकी सरकार सूचना के उपयोग के खिलाफ कतई नहीं है।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें