एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज दौड़ेगी ब्रेक फ्री!

Agra Updated Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। एक्सप्रेस-वे पर अब रोडवेज बस ब्रेक फ्री दौड़ेगी। रोडवेज बस दिखाई देगी, तो तुरंत टोल गेट खोल दिए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक रोडवेज और जेपी ग्रुप के अधिकारियों के बीच एकमुश्त टोल टैक्स (प्रतिमाह या छमाही) जमा करने को लेकर बातचीत चल रही है। यदि ऐसा होता है, तो हर बार पैसे जमा करने की परेशानी से दो चार नहीं होना पड़ेगा। इससे जहां यात्रियों के समय की बचत होगी, वहीं चालक-परिचालकों को भी परेशानी नहीं होगी। वहीं टोल टैक्स अधिक होने के कारण किराया बढ़ने की आस लगाए बैठे यात्रियों को भी रोडवेज की ओर से राहत बख्शी गई है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रही हैं 7-8 बसें
एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज की ओर से अभी सात से आठ बसें चलाई गई हैं। यात्रियों की संख्या में जैसे-जैसे बढ़ोतरी होती जाएगी, बसों की संख्या में भी बढ़ोतरी कर दी जाएगी। जल्द ही इस रूट पर रोडवेज की ओर से वोल्वो भी दौड़ाई जाएंगी। इसके लिए सिर्फ मुख्यालय से बस मिलने का इंतजार है।

आईएसबीटी से संचालित हो रही हैं बसें
एक्सप्रेस-वे पर आईएसबीटी से बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्री सुबह छह, सात, नौ, 11 बजे। दोपहर एक बजे और शाम को चार, छह बजे से बस सेवा ले सकते हैं। हालांकि यह समय अस्थायी है। बसों की संख्या बढ़ाए जाने पर समय में बदलाव संभव है।
विज्ञापन


सिर्फ पांच रुपये महंगा है सफर
एक्सप्रेस-वे का सफर एनएच-टू के मुकाबले सिर्फ पांच रुपए महंगा है। एनएच-टू पर आगरा टू दिल्ली 150 रुपये वसूला जाता है, जबकि एक्सप्रेस-वे पर 155 रुपए खर्च करने होंगे।

ये है दूरी और किराया
कहां से कहां तक दूरी (किमी में) किराया (रुपये में)
आगरा छलेसर 17 13
आगरा मथुरा कट 67 44
आगरा पलवल-अलीगढ़ मोड़ 138 90
आगरा यमुना एक्सप्रेस वे एंड 182 116
आगरा आनंद विहार 220 155
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें