एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लोहामंडी में बवाल, पथराव, फायरिंग

Agra Updated Sun, 16 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। लोहामंडी के बेसन बस्ती मोहल्ले में शनिवार दोपहर 17 सौ रुपये के लेनदेन में मारपीट के बाद जमकर पथराव और फायरिंग की गई। इस दौरान 30 से अधिक राउंड गोलियां चलीं। घटना से गुस्साए बस्ती के लोगों ने हमलावर पक्ष के दो वाहनों को तोड़ दिया। एक बाइक को आगे के हवाले कर दिया। घटनाक्रम में दो लोग घायल हो गए। बवाल की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत किया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद निवासी बेसन बस्ती ने अकबर निवासी आलमगंज से ब्याज पर 17 सौ रुपये उधार लिए थे। शनिवार सुबह अकबर ब्याज के रुपये लेने शाहिद के घर गया था। वहां लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। तब क्षेत्रीय निवासियों के बीच-बचाव करा दिया। शाहिद के अनुसार तब अकबर देख लेने की धमकी देकर चला गया था। अकबर तरानावालों के खानदान से ताल्लुक रखता है। वह क्षेत्र में दबंग माने जाते हैं। इसलिए उन्होंने इस बारे में थाना लोहामंड़ी पुलिस को सूचना दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पूर्वाह्न अकबर फिर पहुंचा लेकिन गाली-गलौज करके चला गया।
बताया गया कि दोपहर एक बजे तीसरी बार अकबर ने 20-25 साथियों के साथ बस्ती पहुंचा। यहां शाहिद के साले खालिद अंसारी पुत्र महमूद खां की दुकान पर हमला बोल दिया। खालिद को पीटना शुरू कर दिया। उनके भाई राशिद ने बचाने आए तो उनको पीटा। यह देख बस्ती के लोगों ने आरोपियों पर पथराव शुरू कर दिया। जवाब में आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। 30 से अधिक राउंड गोलियां चलाई गईं। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

उस समय मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी। उन्होंने भी आरोपियों पर हमला बोल दिया। अपने को घिरता देख आरोपी तीन वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग गए। गुस्साए लोगों ने आरोपियों की करिज्मा बाइक संख्या यूपी 80 सीए 7005 को आग लगा दी। जबकि एक एक्टीवा और बाइक को बुरी तरह तोड़ दिया। सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत कराया। मामले में देर रात तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले में पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज करेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तनाव को देखते हुए फोर्स लगा दी है।

पुलिस की लापरवाही बनी कारण
लोहामंडी में बवाल के पीछे थाना पुलिस की लापरवाही रही। सुबह जब पहली बार पुलिस को घटना की जानकारी दी गई तभी उन्हें सचेत हो जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस तो बस्ती में पूछताछ करने तक नहीं गई, नतीजा दोपहर में बवाल हो गया।

सीओ की गरमाहट से भड़के लोग
क्षेत्राधिकारी लोहामंडी अजीज उल हक बात-बात पर गरम हो जा रहे थे। उनके इस रवैये से कई बार लोग भड़क गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को शांत किया। बाद में उनको भी अपनी गलती का एहसास हुआ। उसके बाद लोेग भी उनकी बात सुनने लगे।

हमलावरों में कई थे एचएस
बेसन बस्ती में जिन आरोपियों ने हमला बोलकर जमकर फायरिंग की उनमें से कई हिस्ट्रीशीटर हैं। बस्ती वालों का कहना था कि इसके बावजूद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती।

एसबीआई पर नहीं था सिपाही तैनात
लोहामंडी स्थित बेसन बस्ती में जहां बवाल हुआ वहां एसबीआई की शाखा भी है। वारदात के समय बैंक के पास भी थाने का कोई सिपाही तैनात नहीं था। माना जा रहा है कि बवाल अगर और बढ़ता तो निश्चित ही बैंक भी लपेटे में आ जाती।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें