एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सहायक आयुक्त के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश

Agra Updated Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। सीए मृदुल पाठक के खिलाफ फर्जी तरीके से एफआईआर कराने पर कारोबारियों में आक्रोश है। सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है। बुधवार को हुई बैठकों में सेंट्रल एक्साइज के सहायक आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के आगरा चैप्टर के नेतृत्व में लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में बैठक हुई। इसमें कई व्यापारिक संगठनों ने भाग लिया। बैठक में सीए मृदुल पाठक की आपबीती सुन गुस्साए लोगों ने सहायक आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि अधिकारी द्वारा मनगढ़ंत रिपोर्ट वापस ली जाए और उक्त अधिकारी को निलंबित किया जाए। सावधान व्यापारी संगठन के अध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह टिम्मा ने कहा कि इस घटना का डटकर विरोध होना चाहिए। आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स के अध्यक्ष पूरन डाबर ने कहा कि ये अधिकारियों के अत्याचार की पराकाष्ठा है। आगरा क्लाथ मर्केंटाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल और उ. प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के सत्यप्रकाश, सीए अशोक जैन, संदेश जैन ने उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नेशनल चैंबर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल आईजी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगा। बैठक में हरविजय सिंह वाहिया, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डा. हरिनारायण चतुर्वेदी, जेएस फौजदार, उप्र सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, सुरेश चंद जैन, एसके मेहरा, हरिओम दीक्षित, बीडी अग्रवाल, नरेश बेरी, आगरा आयरन एंड फाउंडर्स एसोसिएशन के सुनील सिंघल, नितिन गुप्ता, श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के महामंत्री सुनील विकल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी बैठक नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंघल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीए मृदुल पाठक को सहायक आयुक्त द्वारा नॉन वर्किंग डे पर बुलाए जाने और बंधक बनाए जाने पर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान सेंट्रल एक्साइज प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रमोद कुमार गर्ग, एसपी फरसैया, अमर मित्तल, अनिल शाह, मयंक अग्रवाल, सीए दीपक खंडेलवाल, सीए संजीव माहेश्वरी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

इंसेट
यूनाइटेड फ्रंट ऑफ आगरा गठित
आगरा। सहायक आयुक्त के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने यूनाइटेड फ्रंट ऑफ आगरा गठित किया है। इसका संयोजक आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन अनिल वर्मा को बनाया गया। इसमें सभी संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें