गरा। जैन महिला मंडल लोहामंडी की ओर से मंगलवार को संस्था का वार्षिकोत्सव मनाया गया। पूज्य पृथ्वीचंद्र स्मृति भवन, जयपुर हाउस में आयोजित कार्यक्रम में प्याऊ का शुभारंभ किया गया। साथ ही भजनों के संग्रह की पुस्तक ‘अमर गीतिका’ का विमोचन किया गया। विधायक योगेंद्र उपाध्याय मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। अध्यक्ष सुनीता जैन ने धन्यवाद और नए साल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अनीता, पूनम, कविता, अमृता, रुनीता और शशि आदि मौजूद रहीं।
कीर्तन दरबार में श्रद्धालुओं का तांता
आगरा। गुरुद्वारा कलगीघर में मंगलवार को नए साल के मौके पर कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। इसमें कई रागी जत्थों ने भाग लिया। भटिंडा वाले भाई जोगिंदर सिंह ने शबद कीर्तन करते हुए ‘कर किरपा गुरु पार ब्रह्म पूरे’ गाया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह सलूजा और गुरु द्वारा प्रमुख अमरदेव सिंह साहनी ने किया। इस दौरान त्रिलोक सिंह ओबराय, गुलाब सिंह चड्ढा और दिलबाग सिंह चड्ढा आदि मौजूद रहे।
दूसरों की निंदा न करना सबसे बड़ा सुख
आगरा। नए साल के मौके पर श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को मोती कटरा में जैन साध्वी अणिमा जी और मंगल प्रज्ञा जी ने मंगल प्रवचन दिए।
साध्वी अणिमा जी और मंगल प्रज्ञा जी ने कहा कि सुखमय जीवन के लिए पुरुषार्थ आवश्यक है। श्रावक यदि जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं तो वह चार बातों का पालन जरूर करें। विनम्रता से बोलें, दूसरों की निंदा न करें, कर्म के प्रति पूर्ण आस्थावान रहें, बुरी बात एक कान से सुनें, दूसरे से निकाल दें। नववर्ष पर उन्होंने सुखमय गृहस्थ जीवन की कामना की और वृहद मंगल पाठ सुनाया। एसएस जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुमेर चंद्र जैन, सचिव महेंद्र सिंह जैन, सोहन लाल जैन, सुशील जैन, ललित जैन आदि मौजूद रहे।