एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रोडवेज बस में दंपति को पीटा

Agra Updated Thu, 03 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। रोडवेज बस में टिकट को लेकर हुए विवाद में परिचालक ने दंपति को जमकर पीटा। इस दौरान महिला के शोर मचाने पर पुलिस ने बस को रुकवाया। आरोपी परिचालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित दंपति ने घटना की तहरीर रुनकता चौकी पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीरोजाबाद से मंगलवार को रमेश चंद अपनी पत्नी और बेटी के साथ रोडवेज बस में आगरा के लिए सवार हुए थे। बस में टिकट को लेकर रमेश चंद का परिचालक से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर उसने रमेश को थप्पड़ मार दिया और जमकर पीटा। पत्नी के विरोध करने पर परिचालक ने उससे भी अभद्रता कर मारपीट की। आगरा में जब चालक ने आईएसबीटी पर बस नहीं रोकी तो महिला ने शोर मचा दिया। बस से आ रही चीख पुकार सुन रुनकता पर पुलिस ने रोक लिया। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच परिचालक फरार हो गया। पुलिस ने चालक से पूछताछ की। इस संबंध में पीड़ित दंपति ने रुनकता चौकी पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें