एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आगरा में बनेंगे 10 रेलवे स्टेशन

Agra Updated Fri, 11 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बाह। आगरा-इटावा वाया बटेश्वर रेल लाइन पर आगरा जनपद में 10 रेलवे स्टेशन बनेंगे। रेलवे ने प्रशासन से स्टेशनों के नाम का प्रस्ताव मांगा है। अब गेंद प्रशासन के पाले में है। यहां से हरी झंडी मिलते ही रेलवे स्टेशनों के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आगरा-बटेश्वर-इटावा रेल लाइन की आधारशिला रखी थी। ढाई सौ करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च होने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका। अब इसके पूरा होने की उम्मीद फिर जाग गई है। उत्तर मध्य रेलवे के उप मुख्य अभियंता वीके त्रिपाठी ने डीएम को पत्र लिखकर आगरा जिले में फतेहाबाद तहसील के करौंधना कलां, शमसाबाद, धिमिश्री और बाह तहसील के मानिकपुरा, भदरौली, बटेश्वर बाह, जैतपुर, मानसिंह का पुरा आदि का रेवेन्यू रिकार्ड में अंकित नाम हिंदी व अंग्रेजी के वर्णाक्षरों में मांगा है। इन्हीं जगहों पर रेलवे स्टेशन बनेगा। एडीएम अरुण प्रकाश ने बाह और फतेहाबाद के एसडीएम से यह प्रस्ताव भिजवाने को कहा है।

रेवेन्यू रिकार्ड के आधार पर प्रस्तावित रेलवे स्टेशनों के नामों की सूची तैयार कराई जा रही है। इसे जल्द ही भेज दिया जाएगा।
- रामजीलाल, एसडीएम बाह
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें