एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो लोग हिरासत में, मोबाइल बरामद

Agra Updated Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खेरागढ़। नगर पंचायत के चेयरमैन से एक करोड़ की फिरौती और अन्य व्यापारी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियोें को शक के आरोप में हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस का दावा है इसी मोबाइल से चेयरमैन और व्यापारी को धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसबे के व्यापारी दीनदयाल और चेयरमैन को फोन पर चौथ मांगने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। अब तक हुई छानबीन में पुलिस ने सिम विक्रेता से लेकर, मोबाइल धारक तक से पूछताछ की है। उधर, व्यापारी और चेयरमैन के साथ समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को भी दिन भर हुई पंचायत बेनतीजा रही।
सीओ श्रवण कुमार ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी से मोबाइल बरामद हुआ है। इसी से धमकी दी गई थी। उधर, राजस्थान के जिस रामभरोसी नाम के शख्स पर संदेह जताया जा रहा था उसका केवल नाम इस्तेमाल किया गया है। साथ ही धमकी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि इससे एक दिन पूर्व पुलिस गांव सोन से सेंट्रो कार भी बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें