एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मथुरा के चांदी लुटेरे गैंग ने की थी हत्या

Agra Updated Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। पुलिस ने अछनेरा में गोपऊ नहर के पास बल्केश्वर के व्यवसायी मनीष अग्रवाल की हत्या और कार लूटकांड का खुलासा कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले मथुरा के कुख्यात गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गैंग का सरगना तीन साथियों सहित फरार है। पुलिस ने लूटी गई कार समेत तीन गाड़ियों को बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी सुभाषचंद्र दुबे ने रविवार को बताया कि 16 मई की रात को बल्केश्वर निवासी डिस्पोजल ग्लास कारोबारी अनिल अग्रवाल, अपने बेटे मनीष और वकील विष्णु कुमार गर्ग के साथ अलवर (राजस्थान) से व्यापारिक कार्य करके लौट रहे थे। शातिर अपराधी पंकज शर्मा उर्फ राजा भैया निवासी लक्ष्मी नगर, मथुरा को उसके मुखबिर ने सूचना दी थी कि अलवर से आगरा का व्यवसायी छह किलो सोना लेकर रिट्ज कार से आगरा आ रहा है। इसके बाद पंकज, पवन सिंह निवासी वृंदावन ने वृंदावन की ट्रेवल कंपनी से किराये पर इंडिगो गाड़ी ली। ये दोनों बदमाश इंडिगो में सवार थे, जबकि बबलू उर्फ प्रेमबाबू निवासी अटलबंद भरतपुर, धर्मेंद्र उर्फ छोटू निवासी मंडी चौराहा मथुरा, अवधेश निवासी राया मथुरा और अशोक उर्फ आशू निवासी मथुरा वैगनआर में थे। वैगनआर बबलू की थी। उन्होंने व्यापारी की कार का काफी दूर तक पीछा किया और अछनेरा में गोपऊ नहर के नजदीक गाड़ी को रोक कर मनीष की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश रिट्ज कार को लूट ले गए थे। बाद मेें कार में कुछ नहीं निकलने पर कार को रूपवास में छोड़कर भाग निकले थे।
एसएसपी ने बताया कि बबलू भरतपुर में नर्सिंग होम में नौकरी करता है। बदमाश भरतपुर में उसके घर पर ही रुके थे। पुलिस ने पवन और बबलू को गिरफ्तार करके तीनों गाड़ियों को बरामद कर लिया है। पंकज का चांदी लूट का अंतरराज्यीय गैंग है। अवधेश 50 हजार का इनामी है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। वारदात का खुलासा क्राइम ब्रांच प्रभारी रामसुरेश यादव की टीम ने किया।
विज्ञापन


कार को गैराज में खुलवाया
भरतपुर के बबलू को जब लूट में फंसने का डर सताया तो उसने अपनी वैगनआर कार को भरतपुर के मेहरा संस गैराज में खुलवा दिया। वहां के मैनेजर से तीन दिन पहले गाड़ी को मरम्मत के लिए दाखिल करने का दबाव डाला था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें