आगरा। छठवीं आर्थिक जनगणना एक जून से शुरू होगी। इसके लिए विकास भवन में गुरुवार को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर सीडीओ प्रभांशु श्रीवास्तव ने बताया कि जनगणना 30 जून तक चलेगी। इसके लिए नगर क्षेत्र में नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत में अधिशाषी अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी बीडीओ को चार्ज अधिकारी का प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी चित्रा दुबे ने बताया कि आर्थिक जनगणना के तहत सभी उद्यम इकाइयों की जानकारी एकत्र करनी है। फसल उत्पादन व बागवानी को छोड़कर सभी उद्यमों के आंकड़े एकत्र करने हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से जनगणना के बारे में जानकारी दी।