एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वाजिदपुर के जंगल में सजी थी जुए की महफिल

Agra Updated Thu, 06 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फतेहाबाद। यमुना किनारे के जंगल जुआरियों के लिए मुफीद क्षेत्र है। यमुना नदी से सटी बीहड़ी इलाके में जुआरियों की महफिल रोशन होती थी। बुधवार को एएसपी के निर्देशन में पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 36 बाइक, दो कार बरामद कर चार जुआरियों को धर दबोचा। उनसे पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी राजेश एस को बुधवार दोपहर सूचना मिली कि आज वाजिदपुर के जंगल में जुए का फड़ लगने वाला है। इस पर उन्होंने सीओ रामप्रकाश यादव के साथ दोपहर तकरीबन तीन बजे जंगल की घेराबंदी कर ली। मौके पर दबिश के दौरान भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने मौके से 36 बाइक, टवेरा और आल्टो कार तथा ढाई हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने चार जुआरियोें को भी गिरफ्तार किया है। सीओ के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में सोनू निवासी हाथरस, सुरेश चंद्र निवासी डौकी, पूजाराम निवासी पठान मुहल्ला, फतेहाबाद, कालीचरन निवासी निवोहरा शामिल हैं। पकड़े गए जुआरियों ने पुलिस को बताया कि जुए की जगह फिक्स नहीं है। वह कभी वाजिदपुर के जंगल तो कभी यमुना से सटे टूंडला के बीहड़ी इलाके में होता है। इसमें दूरदराज के लोग जुआ खेलने आते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों में जुटी है। पुलिस को बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें