एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मोदी को पीएम बनाने को तीर्थयात्रा

Agra Updated Tue, 11 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बाह। नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की मन्नत लिए इलाहाबाद के चार युवक तीर्थ यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने अपनी यह धार्मिक यात्रा साइकिल पर शुरू की है। जुनून ऐसा कि प्रतिदिन करीब 80 किलोमीटर साइकिल चलाकर जल्द से जल्द अमरनाथ और वैष्णो देवी के दर्शन करने की ललक लिए आगे बढ़ रहे हैं। सोमवार को ये साइकिल यात्री बाह पहुंचे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू पंडित, संजय कुमार, अशोक कुमार और नत्थूलाल ने बताया कि वे उन्होंने तीन जून को आस्था की अद्भुत यात्रा शुरू की थी। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी देश कोभारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही खुद भी अमरनाथ और वैष्णो देवी के दर्शन कर उनकी सफलता के लिए अपनी मन्नत पूरी होने की दुआ मांगेंगे। इसी संकल्प के साथ इस 40 दिन की साइकिल यात्रा पर निकले हैं। देश में अमन शांति बना रहे इसके लिए भी वे प्रार्थना करेंगे। उन्होंने बताया कि रास्ते में सभी जगह लोगों का प्यार और सहयोग मिल रहा है। बाह पहुंचने पर बजरंग दल के सतेंद्र बरुआ, शरद श्रीवास्तव, सौरभ गर्ग, बलराम भदौरिया, नीलेश माहनिया आदि ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें