एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बाग राजपुर में दो पक्षों में पथराव से तनाव

Agra Updated Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। थाना सदर क्षेत्र स्थित बाग राजपुर में बाइक टकराने के मामूली विवाद के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। इससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस के पहुंचने पर लोग भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने एक सौ से अधिक लोगों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज किया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना शाम तकरीबन साढ़े छह बजे की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाग राजपुर में चंद्रभान के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। घर के सामने सीमेंट की बोरी आदि रखी हुई हैं। शाम को बाइक सवार वहीद नामक युवक अपने दो साथियों के साथ वहां से गुजरा तो उनकी बाइक सीमेंट की बोरी से टकरा गई। सीमेंट फैल गया। गृहस्वामी के पुत्र रवि ने विरोध किया तो बाइक सवारों ने उसे पीट डाला। इस पर आसपास के लोगों ने बाइक सवारों को पथराव करके खदेड़ दिया। कुछ पत्थर दूसरे पक्ष के घरों में चले गए। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पथराव करना शुरू कर दिया। दोनों ओर से पथराव शुरू होते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। काफी देर तक पथराव होता रहा। जानकारी मिलने पर थाना सदर और ताजगंज थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने पूछताछ की मगर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। इंस्पेक्टर सदर हरिमोहन सिंह ने बताया दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी है। इस मामले में पुलिस ने एक दर्जन नामजद समेत एक सौ से अधिक लोगों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें