एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सतीश के परिजनों को 25 लाख देगी आगरा पुलिस

Agra Updated Sat, 06 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। मथुरा के हाथिया गांव में हुई मुठभेड़ में शहीद सिपाही सतीश परिहार के परिवारीजनों को आगरा पुलिस 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। इसके लिए एसएसपी ने शहीद सिपाही के परिवारीजनों से संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा से क्राइम ब्रांच की टीम ने 29 मई की रात को मथुरा के गांव हाथिया में दबिश दी थी। इस दौरान बदमाशों ने टीम को घेरकर गोलीबारी की थी। इसमें क्राइम ब्रांच के सिपाही सतीश परिहार की गोली लगने से मौत हो गई थी। एसएसपी सुभाषचंद्र दुबे ने शहीद सिपाही के परिवारीजनों को एक माह का वेतन, गजेटेड पुलिस अफसरों का तीन दिन का वेतन और सिपाहियों का एक-एक दिन का वेतन देने की बात कही थी। एसएसपी ने बताया कि जनपद पुलिस के सहयोग से तकरीबन 25 लाख की सहायता राशि इकट्ठी की गई है। इस धनराशि को शहीद सिपाही के परिवारीजनों को दिया जाएगा। इसके लिए उसके परिजनों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें