एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यहां तो इंतजार में ही बढ़ रहा ‘मर्ज’

Agra Updated Mon, 15 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फतेहाबाद। सरकार ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा दिलाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही है। ग्रामीण अंचल में नए स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे हैं। मगर, स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त स्टाफ न होने और चिकित्सकों के न पहुंचने से स्थिति बिगड़ रही है। फतेहाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निबोहरा पर भी कमोबेश कुछ ऐसे ही हालात हैं। यहां चिकित्सक के इंतजार में ही मरीजों का मर्ज बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबोहरा में लोगों को सुविधा देने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया। चिकित्सक भी तैनात किए गए। मगर, ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य केंद्र होने के कारण अधिकांश दिन यहां चिकित्सक आते ही नहीं है। मरीज दिनभर चिकित्सक के आने का इंतजार करते रहते हैं। घंटों इंतजार करने के बाद उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। चिकित्सक के इंतजार में मरीजों का मर्ज बढ़ रहा है। जिस कारण उन्हें और भी परेशानी उठानी पड़ रही है। मानव कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक कु. प्रतापसिंह सिसौदिया का कहना है कि चिकित्सक न आने की उन्होंने पहले भी शिकायत की है। मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर वार्डब्वॉय और सफाई कर्मचारी की नियुक्ति भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें