एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महिला की हत्या करके शव फेंका, शिनाख्त नहीं

Agra Updated Thu, 29 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। थाना एत्माद्दौला के गोकुल नगर के नाले में बुधवार शाम को महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे थे। उसकी गर्दन कटी हुई थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर में गोकुल नगर नाले में शाम को तकरीबन 35 वर्षीय महिला की लाश पड़ी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि बुरी तरह सड़ी लाश को कुत्ते खींच रहे थे। महिला के दोनों हाथ पीछे की ओर रस्सी से बंधे थे। उसकी कमर में भी रस्सी बंधी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हत्या करने के बाद लाश को यमुना में फेंका गया है, जहां से लाश नाले तक आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि लाश कई दिन पुरानी लग रही है। चेहरे को भी जलीय जंतुओं ने नष्ट कर दिया है। इसके चलते उसकी शिनाख्त होने में कठिनाई आएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें