एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

इलाज के अभाव में सर्प दंश से युवक की मौत

Agra Updated Sun, 01 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फतेहपुर सीकरी। कस्बे के इस्लाम गंज कोट में भारी जलभराव के कारण सर्प दंश के शिकार हुए युवक को इलाज नहीं मिल सका। परिजन शनिवार सुबह उसे उपचार के लिए भरतपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजन और ग्रामीण अब बायगीरों के सहारे युवक को जिंदा होने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लाम गंज कोट निवासी तुलसी (22) पुत्र मोहर सिंह शुक्रवार को घर में सोया था। आधी रात को एक सांप ने उसके कान के पास काट लिया। कुछ देर में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। घरवाले उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन बारिश की वजह से भारी जलभराव ने उनके कदम रोक दिए। शनिवार सुबह घरवाले उसे किरावली के बायगीरों के पास ले गए। इसके बाद भरतपुर के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य बायगीरों ने भी मना कर दिया। घर वाले अभी मथुरा और राजस्थान के बायगीरों का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि अगर जलभराव नहीं होता तो युवक को सही समय पर उपचार मिल जाता।

इनसेट
योजना को मंजूरी तो दी लेकिन धनराशि नहीं
फतेहपुर सीकरी। इस्लाम गंज में सुरक्षा दीवार के चलते क्षेत्र में कई-कई फुट तक पानी भर जाता है। इससे निपटने के लिए नगर पालिका ने डेढ़ करोड़ रुपये की योजना बनाई थी। एडीए के पथकर से दो महीने पहले मंजूरी भी मिल गई लेकिन आज तक धनराशि अवमुक्त नहीं हुई। पालिकाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि कई बार अधिकारियों ने निरीक्षण किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें