एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, लापता

Agra Updated Sun, 01 Sep 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। अम्बेडकर पुल से शनिवार शाम एक युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों से उसकी तलाश भी करायी पर वह नहीं मिला। पुल के ऊपर युवक का बैग रखा मिला। उसमें रखे पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्ता स्थित अंबेडकर पुल पर शाम पांच बजे लोगों ने एक युवक को पुल से छलांग लगाते देखा। जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर एक बैग रखा था। उसमें हाईटेक इंस्टीट्यूट की पुस्तकें और युवक का पहचान पत्र था। लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में पुलिस गोताखारों को लेकर मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों ने युवक की नदी में तलाश भी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार युवक का नाम संजय (19) पुत्र रोशन लाल निवासी मुगल पुलिया ताजगंज है। युवक के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें