एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आगरा से सपा करेगी चुनावी शंखनाद

Agra Updated Wed, 11 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। मुगलिया सल्तनत की राजधानी रहे आगरा से समाजवादी पार्टी दिल्ली की जंग का ऐलान करेगी। आज से होटल मुगल में शुरू होने जा रही दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी का थिंक टैंक चुनावी रणनीति पर मंथन करेगा। मंगलवार को सपा मुखिया ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल दिल्ली की सरकार को बेशक समर्थन दिया हो लेकिन गरीबी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे को ही मुख्य हथियार बनाकर पार्टी चुनावी समर में कूदेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक तीन सत्रों में होगी। बुधवार को उद्घाटन सत्र में प्रस्ताव रखे जाएंगे। दूसरे सत्र में इन प्रस्तावों पर चर्चा उसके बाद गुरुवार को तीसरे सत्र में प्रस्तावों पर कार्यकारिणी की मुहर लगाने के बाद पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। सपा मुलायम सिंह के जो संकेत दिए उसके मुताबिक कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव बाद तीसरे मोर्चे के गठन की संभावनाओं, सांप्रदायिक ताकतों को रोकने, देश के बिगड़ते आर्थिक हालातों के अलावा गरीबी, महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहेगा। केंद्र की राजनीति का केंद्र बिंदु बनने के लिए समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव के साथ-साथ पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में अपनी ताकत आंकने का काम करेगी। इस विषय में कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। लोकसभा पार्टी चुनाव से पहले किस राज्य में किस पार्टी से गठबंधन कर सकती है, कहां अकेले के दम पर चुनाव लड़ा जा सकता है, इस पर सभी प्रांतों से पार्टी कार्यकारिणी सदस्यों के साथ चर्चा होगी।
इनबाक्स....
कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष मुलायम सिंह, उपाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह के अलावा महासचिव मोहम्मद आजम खां, प्रो. रामगोपाल, करनमय नंदा, रवि प्रकाश वर्मा, नरेश अग्रवाल, रामजीलाल सुमन, विशंभर प्रसाद निषाद, अशोक वाजपेयी, राम आसरे कुशवाह, रेवती रमण सिंह, अनुराधा चौधरी, कोषाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के अलावा 10 सचिव, 33 सदस्य, 14 विशेष आमंत्रित सदस्य, दो पदेन सदस्य और 21 प्रदेशों के सदस्य सपा के आर्थिक और राजनीतिक प्रस्ताव को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें