एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शास्त्रीपुरम नारकीय हालात पर फूटा गुस्सा

Agra Updated Tue, 17 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। शास्त्रीपुरम योजना में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से परेशान जनता ने सोमवार को विकास प्राधिकरण कार्यालय पर हंगामा किया। आवंटियों और लखनपुर गांव के लोगों ने एडीए अधिकारियों समस्या के समाधान की गुहार कई बार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में शास्त्रीपुरम ई ब्लाक और लखनपुर गांव की महिलाएं एडीए कार्यालय पहुंच गई। उपाध्यक्ष की गैरमौजूदगी में कार्यालयों में घूमती रहीं। उनका कहना था कि शास्त्रीपुरम आवासीय योजना एडीए ने बनाई थी। बावजूद इसके यहां के हालात किसी बस्ती से भी बदतर हैं। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है। मच्छरों के पनपने से बीमारी फैलने की आशंका भी पैदा हो गई है। लोगों ने शास्त्रीपुरम स्थित कार्यालय में कई बार शिकायत की है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान एस कुमार, छोटू, सुनीता वर्मा, रितेश, अर्चना, रानी, शशि, विमला, अजय शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें