अछनेरा। अछनेरा के एक गांव में महिला को बंधक बनाकर दुराचार के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
और पढ़ें
अछनेरा के एक गांव की रहने वाली महिला के मुताबिक, वह अपने बच्चे के साथ मायके जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे जीप में बैठा लिया और भरतपुर ले गया। वहां बंधक बनाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि महिला के आभूषण और नगदी भी छीन ली। आठ दिन बाद आरोपी उसे गांव में ही छोड़ गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी। वहीं महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध चोरी धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।