एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अवगुन कवन नाथ मोहि मारा...

Agra Updated Wed, 09 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हे गोसाईं! आपने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लिया है। मुझे व्याध की तरह छिपकर क्यों मारा... बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान में सोमवार को शबरी को नवधा भक्ति का उपदेश, श्रीराम का हनुमान से मिलन एवं बालि वध लीला का मंचन किया गया।
सोमवार शाम लीला में भगवान श्रीराम शबरी के आश्रम में पहुंचते हैं। यहां भगवान राम ने शबरी को नवधा भक्ति का उपदेश दिया। इसके बाद श्रीराम और हनुमान मिलन तथा बालि वध की लीला का मंचन किया गया। लीला के अंत में लक्ष्मण द्वारा सुग्रीव का राज्याभिषेक और अंगद को युवराज का पद दे देते हैं। इस दौरान रामलीला कमेटी के महामंत्री श्रीभगवान अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राहुल गौतम, अतुल बंसल सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


देखो सीता को ब्याह ले गए श्रीराम
आगरा। सैनिक नगर राजपुर चुंगी स्थित श्रीराम वाटिका में चल रही पर्वतीय रामलीला में सोमवार को जनक दरबार, गौरी पूजन, पुष्प वाटिका, धनुष यज्ञ व लक्ष्मण परशुराम संवाद, सीता विवाह की लीला का मंचन किया गया। 8 से 14 वर्ष तक के कलाकारों ने उपस्थित दर्शकों का मन जीत लिया। सीता विवाह के दौरान देखो सीता को ब्याह ले गए श्रीराम... गीत वातावरण मेें गुंजायमान रहे। सहायक प्रचार मंत्री महेश चंद्र अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें