एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नशा उन्मूलन पर होगा खास जोर

Agra Updated Tue, 22 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। शिल्पग्राम में 23 से 25 अक्तूबर तक आयोजित 45वें सर्वोदय सम्मेलन से पहले 22 अक्तूबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें सम्मेलन की दिशा तय की जाएगी। साथ ही भावी योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा। नशा उन्मूलन पर खास जोर होगा। इस बीच सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में आम जनता के हक-जमीन, जंगल और जल के साथ ही लोगों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में रणनीति तैयार की जाएगी। सात सत्रों में होने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिए सर्व सेवा संघ के प्रबंध ट्रस्टी महादेव विद्रोही, शेख हुसैन, टीआरएन प्रभु सहित लगभग 500 कार्यकर्ता शहर में पहुंच चुके हैं। मंगलवार की शाम तक ज्यादातर प्रतिनिधि पहुंच जाएंगे। सम्मेलन के दूसरे दिन 24 अक्तूबर की शाम को शिल्पग्राम से नगर में शांति यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा शिल्पग्राम से शुरू होकर फतेहाबाद रोड स्थित दीक्षित हास्पिटल तक जाएगी। इसके बाद यहां सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन सुब्बाराव की उपस्थिति में होगा।

मुक्ताशीय मंच पर होगी चर्चा
शिल्पग्राम में आयोजित सम्मेलन के लिए मुक्ताशीय मंच बनाया गया है। इसके साथ ही 225 गुणे 250 फीट का पंडाल बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें