एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मोदी के लिए तैयार होगा ‘अभेद्य कवच’

Agra Updated Wed, 13 Nov 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली की सुरक्षा को लेकर एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है। बिहार में रैली से पहले हुए बम धमाकों के बाद ताजनगरी में मोदी की रैली को लेकर खास सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं। रैली स्थल को एक निश्चित समय बाद सील कर दिया जाएगा। एंटी सेबोटाज, बम निरोधक दस्तों के साथ ही एंटी माइंस एक्सपर्ट्स की टीम भी बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की रैली कोठी मीना बाजार में 21 नवंबर को प्रस्तावित है। जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के प्रयास कर रहा है, ताकि किसी तरह की आशंका नहीं रहे। रैली को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी खासी सतर्क हो गई हैं। संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
सभा स्थल से लेकर जन समूह के आवागमन के रूट तक पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रैली स्थल पर आने वाले वाहनों को जहां खड़ा कराया जाएगा, वहां भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। इसके लिए आसपास के जिलों से फोर्स मंगाया गया है। रैली स्थल पर मंच के आसपास स्वॉट टीम के जवानों को भी लगाया जाएगा। चेकिंग में बम निरोधक दस्ते और एंटी सेबोटाज टीमों को लगाया जाएगा। रैली के लिए खास तौर से एंटी माइंस स्कवॉयड बुलाया गया है। यह जगह-जगह चेकिंग करेगा। इसमें छह से आठ सुरक्षा कर्मियों की टीम रहेगी। जनसभा स्थल पर टीम आधुनिक उपकरणों से चेकिंग करेगी। बता दें कि एंटी माइंस टीम जमीन में छिपे विस्फोटक को ढूंढ निकालने में मदद करती है। उधर, मोदी के काफिले के अलावा समर्थकों के वाहनों को निकालने के लिए रूट प्लान बनाया जा रहा है। शहर में रैली में जाने वाले वाहनों के लिए भी रूट निर्धारित करने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें