एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मुहब्बत की नगरी में नमो-नमो

Agra Updated Thu, 21 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी मुहब्बत के शहर से गुरुवार को विजय का शंखनाद करेंगे। ब्रज क्षेत्र में होने जा रही पहली रैली के लिए कोठी मीना बाजार मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार की शाम प्रदेश प्रभारी अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सभा स्थल का जायजा लिया। सभा स्थल पर तीन मंच बनाए गए हैं। नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह तकरीबन दो बजे तक मुख्य मंच पर आएंगे। दूसरे मंच पर स्वागत समिति के सदस्य, पूर्व मंत्री, जनप्रतिनिधि होंगे, जबकि तीसरे मंच पर संगठन के पदाधिकारी। पहले आओ, पहले पाओ के तहत बैठने की जगह मिलेगी। सभी को सुरक्षा जांच से होकर गुजरना होगा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा स्थल पर पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि रैली में ब्रज क्षेत्र के आठ लोकसभा और 40 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के अलावा भारी संख्या में आम लोगों के भी आने की उम्मीद है। मैदान की व्यवस्था और सुरक्षा गुजरात के पुलिस अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के तालमेल से बनाई गई है। सभी ब्लाकों में भाजपा के कार्यकर्ता व्यवस्था संभालेंगे, पेयजल की व्यवस्था ब्लाक के अंदर होगी। ‘डी’ सुरक्षा तंत्र के हवाले रहेगी। मंच पर किसी तरह के पास या शुल्क की व्यवस्था नहीं है। इस अवसर पर रैली प्रभारी गोपाल टंडन, राजकुमार सामा, हरद्वार दुबे, चंद्रमोहन सिंह, मनीष शुक्ला, राम शंकर कठेरिया, हेमेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
टकराव की नौबत न आने दे प्रशासन
लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि सुरक्षा के नाम पर प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। रैली में आ रहे वाहनों को अनावश्यक रूप से न रोका जाए। किसी मीडियाकर्मी को रोकने की कोशिश न की जाए, जो भी अपना परिचय पत्र दिखाए उसे प्रवेश दिया जाए। यदि बेवजह टकराव की नौबत पैदा की गई तो पार्टी कार्यकर्ता व्यवस्था स्वयं संभालेंगे।
विज्ञापन

शहर में आए मोदी के राइट हैंड
आगरा। नरेंद्र मोदी के दाहिने हाथ और प्रदेश चुनाव प्रभारी अमित शाह भी आगरा आ चुके हैं। बुधवार को उन्होंने कोठी मीना बाजार में पहुंचकर रैली की तैयारियों का जायजा लिया। वे तकरीबन पांच मिनट तक सभा स्थल रहे। लेकिन मीडिया कर्मियों से बात करने से कतराते रहे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने भी निरीक्षण किया। शाम को विनय कटियार, लालजी टंडन, स्वतंत्र देव सिंह सहित कई नेता आगरा पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें