एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ओएचई की चपेट में आकर जला युवक

Agra Updated Tue, 03 Dec 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ा युवक ओएचई लाइन की चपेट में धू-धू कर जल उठा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्तफा क्वार्टर निवासी रजत शर्मा (18) पुत्र रामअवतार सोमवार की दोपहर तकरीबन साढ़े तीन बजे आगरा कैंट स्टेशन पर टहल रहा था। इसी बीच युवक शंटिंग कर रही एक मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ गया। लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही ओएचई लाइन की चपेट में धू-धू कर जलने लगा। इससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी मौके पर पहुंची मगर तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। जीआरपी ने बताया कि युवक मंदबुद्धि का था। कुछ ही देर में उसके परिवारीजन भी तलाश करते हुए पहुंच गए। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की गुहार लगाई। जीआरपी ने शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें