आगरा। नगर निगम का विशेष अधिवेशन 27 जनवरी को होने जा रहा है। इसमें शहर के विकास कार्यों पर चर्चा के अलावा नगर निगम की ओर से चार विशेष प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। हाउस टैक्स में दस प्रतिशत छूट व रिक्शा लाइसेंस शुल्क में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव प्रमुख हैं।
नगर निगम सचिवालय से जारी प्रस्ताव पत्र में बताया गया है कि गत वर्षों की भांति वित्तीय वर्ष 2014-15 का गृहकर एकमुश्त जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह छूट केवल वर्ष 2014-15 के लिए होगी। बिल प्राप्ति के 15 दिन बाद तक छूट मिलेगी। 30 सितंबर 2014 के पश्चात छूट नहीं मिलेगी। इसके साथ ही रिक्शा, बैलगाड़ी और तांगा की लाइसेंस फीस बढ़ाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। विशेष सदन में नगर निगम का वर्ष 2014-15 का भी बजट प्रस्तुत किया जाएगा।