एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 24 को आ सकते हैं आगरा

Agra Updated Tue, 11 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 24 फरवरी को आगरा आ सकते हैं। वे यहां वैश्य बोर्ड में हेरिटेज सेंटर का शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन ने उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री सचिवालय से उनके आगमन की सूचना देते हुए मिनट टू मिनट प्रोग्राम भेजने को कहा गया है। वे वैश्य बोर्ड में हेरिटेज सेंटर का शिलान्यास करेंगे। सोमवार को सूचना मिलने के साथ ही प्रशासनिक अमले में हलचल शुरू हो गई। उनके आगमन को देखते हुए तैयारियां भी की जाने लगीं। मिनट टू मिनट कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल, एयरपोर्ट का दौरा करने को कहा गया है। ज्ञात हो कि सात दिसंबर को हेरिटेज सेंटर और आगरा ट्रेड सेंटर का मुख्यमंत्री को शिलान्यास करना था, लेकिन कतिपय कारणों से वे नहीं आ सके। इसके बाद दोबारा प्रयास शुरू किए गए और अब 24 फरवरी को शिलान्यास की तिथि तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें