आगरा। शहर के दो थाना क्षेत्रों से तीन बालक लापता हो गए। सिकंदरा में स्कूल गए दो छात्रों का चार दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। वहीं छत्ता में भी छह दिन से बालक लापता है।
शिवा कुंज, सिकंदरा निवासी रमेश चंद शर्मा ने बताया कि उसका 14 वर्षीय बेटा श्रीकृष्ण शैलराज स्कूल में कक्षा दस का छात्र है। 10 फरवरी को घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। उसके साथ ही पड़ोस का ही रहने वाला कक्षा छह का छात्र आकाश (14) पुत्र महेंद्र सिंह भी लापता है। इस मामले में परिवारीजनों ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं पटेल नगर, छत्ता निवासी हरिओम कुशवाहा पुत्र जुमना दास का 13 वर्षीय बेटा आयुष आठ फरवरी को बाजार के लिए निकला था। तभी से लापता है। शुक्रवार को परिवारीजनों ने मुकदमा दर्ज कराया।