आगरा। बिजली खपत कम करने के लिए बार-बार मीटर देखने की आदत से अब छुटकारा मिल सकेगा। चाहें आप घर में हों या बाहर, अपने मोबाइल से हर वक्त बिजली मीटर पर नजर रख सकेंगे।
यह कमाल किया है आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस बिचपुरी के छात्रों ने। इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों ने जीएमएस पर आधारित इलेक्ट्रिसिटी एनर्जी मीटर विकसित किया है। इसमें माइक्रोकंट्रोलर आईसी मैक्स 232 व जीएमएस मॉडल लगे हैं। जो इस मीटर के माध्यम से हमें बिजली की खपत और उसकी स्थिति से अवगत कराएंगे। खास बात ये है कि मीटर से जरा सी छेड़छाड़ पर यह मीटर रजिस्टर्ड नंबर अथवा कंपनी को अलर्ट मैसेज भेज देगा। मीटर बनाने का काम विभागाध्यक्ष इ. प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में अंकिता शाक्य, मनीष कुमार, सजल उपाध्याय ने किया है।