एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पीएफ कमिश्नर ने दर्ज कराई बैनारा ऑटो और रबर पर रिपोर्ट

Agra Updated Fri, 30 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। भविष्य निधि कार्यालय ने बैनारा ग्रुप की दो कंपनियों बैनारा ऑटो और बैनारा रबर फैक्ट्री द्वारा कर्मचारियों के पीएफ जमा न कराने पर एफआईआर दर्ज कराई है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर एफआईआर दर्ज कराने के साथ चेतावनी दी है कि भविष्य निधि जमा न करने की चूक बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विश्वजीत सागर के कार्यालय प्रभारी ने बताया कि बैनारा की दोनों फैक्ट्रियों बैनारा ऑटो और बैनारा रबर प्रोडक्ट ने कर्मचारियों के वेतन से पीएफ अंशदान की कटौती की, लेकिन ये अंशदान जमा नहीं कराए गए। दोनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ विभाग के प्रवर्तन दल ने आईपीसी की धारा 406/409 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
पीएफ कमिश्नर विश्वजीत सागर ने बताया कि पीएफ कार्यालय ने देर से अंशदान जमा करने वाले 2800 प्रतिष्ठानों को क्षतिपूर्ति एवं ब्याज के लिए नोटिस जारी किए हैं। इनसे 34.13 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। चार महीनों में 5698 नए सदस्यों को भविष्य निधि का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें