आगरा। मकान का सौदा करके मालिक ने किरायेदार से लाखों की रकम हड़प ली। इतना नहीं अब जबरन घर से निकाल दिया है। परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट भी की।
मूल रूप से न्यू आगरा निवासी तनीज फातिमा ने बताया कि वह दो बेटियों, दो नातियों के साथ एत्माद्दौला स्थित टेढ़ी बगिया में किराये के मकान में पिछले नौ साल से रहती हैं। कुछ दिन बाद ही मकान मालिक ने अपना बेचने की बात कही। तीन लाख में सौदा तय होने के बाद दो-दो हजार की किस्त में पैसा देने को बोल दिया। तनीज ने बताया कि पैसा जुटाने के लिए उसने अपने दो बेटों को बाहर भेज दिया। रकम लेने के बाद मकान मालिक के लड़के घर से निकालने की धमकी देने लगे। 16 अप्रैल को घर में घुसकर तोड़फोड़ कर डाली। हालांकि बाद में समझौता भी कर लिया। शुक्रवार को बेटियों और बच्चों के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। सामान फेंका और मकान पर ताला डालकर घर से भगा दिया। थाना पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है।