आगरा। केंद्रीय सेवा में जाट समाज के लोगों को पिछड़ा वर्ग का आरक्षण के लिए सर्टिफिकेट मिलना शुरू हो गया है। इससे समाज में खुशी की लहर है।
जाट महासभा, आगरा के पदाधिकारियों ने पिछली केंद्र सरकार और चौधरी अजित सिंह के साथ जाट आरक्षण के संघर्ष में सहयोग प्रदान करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। शहर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने जाट समाज के लोगों के लिए पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। युवाओं को जागरूक किया जाएगा ताकि वह केंद्रीय सेवाओं में नौकरी के लिए आवेदन कर सकें। इस दौरान जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाकिम सिंह सोलंकी, राजाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष मानसिंह, रामवीर नरवार, शिवदयाल वर्मा, चौधरी चरण सिंह, जयपाल सिंह खिरवार आदि मौजूद रहे।