एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गर्मी से दो लोगों की मौत

Agra Updated Tue, 10 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। भीषण गर्मी से मौतों का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी दो अज्ञात लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस का अनुमान है कि गर्मी के चलते उनकी मौत हो गई। संजय प्लेस में गुफा बार के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने बताया कि मृतक भिक्षुक था। संभवत: लू लगने से उसकी मौत हुई है। दूसरी ओर, रकाबगंज के बालूगंज में भी सड़क किनारे एक युवक की लाश पड़ी मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह चलते चलते गिर पड़ा था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। अनुमान है कि उसकी मौत भी गर्मी से हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें