एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ताजनगरी में गूंजी कर्मचारियों के हक की आवाज

Agra Updated Wed, 11 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर मंथन और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर ताजनगरी में यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन का तीन दिवसीय अधिवेशन मंगलवार को शुरू हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न शहरों के लगभग एक हजार प्रतिनिधियों ने शिरकत की। उद्घाटन सत्र के बाद कर्मचारियों की मांगों को उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधपुरी के मिल्टन पब्लिक स्कूल में आयोजित 44वें अधिवेशन का उद्घाटन लघु उद्योग राज्यमंत्री शिव कुमार राठौर ने किया। इस दौरान संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने राज्यमंत्री के सामने कर्मचारियों के नौ सूत्री मांगपत्र को प्रस्तुत किया। राज्यमंत्री शिव कुमार राठौर ने न सिर्फ मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया बल्कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अधिवेशन के सह संयोजक विजय सिंह, आगरा जनपद के अध्यक्ष संजय भदौरिया, मंडलीय मंत्री महेश चंद, मंत्री सतेंद्र कश्यप, मैनपुरी जनपद अध्यक्ष विपिन चौहान, ओम प्रकाश त्यागी, राजीव शर्मा आदि मौजूद थे। डा. राहुल राज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संचालन प्रांतीय महामंत्री होमेश चौधरी, संजय चतुर्वेदी एवं आनंद मोहन श्रीवास्तव ने किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कर रहे संगठन प्रमुख सूर्य नारायण मणि त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अधिवेशन के अंतिम दिन 12 जून को संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया चलती रही।

ये हैं मांगें
- 90 फीसदी जीपीएफ का भुगतान मंडल स्तर पर किया जाए।
- प्रदेश के लिपिकीय संवर्ग में पोषक पद एवं पदोन्नति पर वेतनमान समान होने संबंधी विसंगति के निराकरण के संबंध में जारी आदेशों को लागू किया जाए।
- सचिवालय से इतर राजकीय विभागों के लिपिकीय संवर्ग के संबंध में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन के संबंध में जारी आदेशों को लागू किया जाए।
- आशुलिपिकों का स्टाफिंग पैटर्न लागू किया जाए।
- संगठन के अध्यक्षों एवं सचिवों को प्राप्त संरक्षण के अनुसार उनका स्थानांतरण नहीं किया जाए। - फर्जी शिकायतों के आधार पर होने वाले स्थानांतरण को रोका जाए।
विज्ञापन

- अनुशासनात्मक कार्रवाई के आधार पर कर्मचारियों के प्रकरणों को जल्द निपटाया जाए।
- बेसिक शिक्षा परिषद के लिपिकों को ब्लॉक स्तर पर भेजे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो।
- सेवा नियमावली के विपरीत माध्यमिक एवं बेसिक कार्यालय के सहायकों का एक कैडर होने के बाद भी उन्हें विभाजित किए जाने की कार्रवाई पर अंकुश नहीं लग पा रहा।

शाम को देखा ताज
अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न शहरों से शिरकत करने आए अधिकांश प्रतिनिधि उद्घाटन सत्र के बाद ताजमहल के दीदार को निकल गए। सभी प्रतिनिधियों के लिए मिल्टन पब्लिक स्कूल में ही ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें