एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ताज की सुरक्षा से खिलवाड़

Agra Updated Sat, 14 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। बेहद सुरक्षित ताजमहल के प्रतिबंधित दायरे में सैकड़ों वाहन अनाधिकृत रूप से घूम रहे हैं। पांच महीने से ज्यादा समय से अब तक ये पकड़ में नहीं आ सके हैं। अवैध तरीके से घूम रहे इन वाहनों का न पकड़ा जाना, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि ताजमहल के प्रतिबंधित दायरे (पांच सौ मीटर) में रहने वालों के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन पास जारी किए जाते हैं। हर साल इनका नवीनीकरण होता है। इस साल भी लगभग दो हजार लोगों को परिवहन विभाग द्वारा वाहन पास जारी किए गए। मगर, इसमें से अब तक लगभग साढ़े पांच सौ आवेदक अपना वाहन पास लेने नहीं पहुंचे हैं। ये तब है जब ताज के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। बिना पास की जांच के किसी को बैरियर पार नहीं करने दिया जाता। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बिना पास के ये वाहन चालक अब तक पकड़ में क्यों नहीं आए। बता दें कि दूसरी तरफ से ताज के प्रतिबंधित दायरे से गुजरने वाले ऐसे हजारों लोग हैं जो सालों से वाहन पास की मांग रहे हैं। मगर, उन्हें वाहन पास जारी नहीं किए जा रहे। जिसकी वजह से उन्हें कई किलोमीटर का फेर लगाकर जाना पड़ता है।



ताज के प्रतिबंधित क्षेत्र के लिए जारी किए जाने वाले वाहन पासों की वैद्यता एक जनवरी से 31 दिसंबर तक रहती है। अगर, इस बीच कोई पास लेने नहीं आता है तो उसके पास को अवैध करार दे दिया जाता है।
विज्ञापन

- ओम प्रकाश सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें