एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पत्नी ने लगाई फांसी, पति ने खुद को मारा चाकू

Agra Updated Tue, 24 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। सिकंदरा में चर्च कंपाउंड के नजदीक पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी के फांसी पर झूलने के बाद पति ने भी कमरा बंद करके खुद को चाकू मारकर लहूलुहान कर लिया। पुलिस ने घायल को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरा थाना क्षेत्र में चर्च के नजदीक रहने वाले मुकेश कुमार के बेटों दीपेश और दिलीप की शादी सोरों कटरा, शाहगंज निवासी दो बहनों डॉली और शोभा के साथ जून 2013 में हुई थी। दीपेश एक होटल में सफाईकर्मी है। पुलिस ने बताया कि दीपेश शाम चार बजे करीब घर लौटा था। उसका डॉली से विवाद हो गया। बताते हैं कि पत्नी ने सोमवार की छुट्टी लेने को कहा था लेकिन दीपेश ड्यूटी चला गया था। इसके बाद डॉली कमरे में चली गई। उसने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद दीपेश घर लौटा तो पत्नी को फांसी पर झूलते देखकर आपा खो बैठा। उसने कमरा बंद करके खुद को चाकू मारकर लहूलुहान कर लिया। सूचना पर सिकंदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ सिकंदरा ने बताया कि महिला ने पति से कहासुनी के बाद फांसी लगा ली। इसके बाद पति ने भी खुद को चाकू मार लिए हैं। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें