एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जल में योग देख सभी चकित

Agra Updated Sun, 29 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से शनिवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में जलयोग का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के जलयोग प्रशिक्षक हरेश चतुर्वेदी ने पानी में कई आसन किए। उन्होंने पानी में ही पद्मासन, वज्रासन, गरुणासन, हस्तपाद आसन, सूर्य नमस्कार जैसे तमाम योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। दर्शक उन्हें आंख बंद कर एक स्थान पर तैरता देख दंग रह गए। चतुर्वेदी ने बताया कि जलयोग प्राचीन कला है, इससे शारीरिक और मानसिक शक्ति मिलती है। कार्यक्रम में आरके माहेश्वरी, एके गुप्ता, एसके दुबे, विनय पतसरिया, डा. पीके गुप्ता, सुशील गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें