एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छावनी में बंगला नंबर 29 सील

Agra Updated Wed, 16 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अागरा। छावनी क्षेत्र में शिवहरे रोड पर बने बंगला नंबर 29 को रक्षा संपदा विभाग ने मंगलवार को सील कर दिया। अवैध निर्माण किए जाने के कारण रक्षा संपदा स्टेट कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित अग्रवाल और मधुप अग्रवाल सहित चार लोगों के पास इस बंगले में रहने की अनुमति है, लेकिन यहां पर पड़ी रिक्त जमीन पर रक्षा संपदा विभाग का अधिकार है। जानकारी के अनुसार उक्त लोगों ने खाली जमीन पर होटल का निर्माण कर लिया, जिस पर हाईकोर्ट का स्टे है। आरोप है कि बंगले की जमीन पर बिना किसी अनुमति और नक्शा स्वीकृति के बिल्डंग का निर्माण कराया जा रहा था। एक मंजिल बनने के बाद दूसरी मंजिल पर काम शुरू कर दिया गया। पूर्व में निर्माण को लेकर कई नोटिस भी दिए गए। इसे लेकर कार्यालय न्यायालय एस्टेट आफिसर (रक्षा संपदा विभाग) की ओर से कार्रवाई के आदेश दिए गए। रक्षा संपदा अधिकारी सुब्रत पाल ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मंगलवार को बंगले को सील कर दिया।
यह ओल्ड ग्रांट बंगला बी-3 लैंड है। इस पर बिना अनुमति निर्माण कार्य नहीं कराया जा सकता। बंगला नंबर 29 में नोटिस देने के बाद भी लगातार अवैध निर्माण कि या जा रहा था। बंगले के एक हिस्से में पहले होटल बनाने की कोशिश की, जिस पर हाईकोर्ट का स्टे है। बावजूद इसके फिर से अवैध निर्माण किया गया।
विज्ञापन

सुब्रत पाल
रक्षा संपदा अधिकारी, आगरा सर्किल
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें