एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महिला की मौत पर लगाया जाम

Agra Updated Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खेरागढ़ और फतेहाबाद। देहात में हुए सड़क हादसों में बालिका समेत महिला की मौत हो गई। हादसे गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। अधिकारियों के पहुंचने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला हादसा खेरागढ़ में हुआ। नरीपुरा निवासी रामवती (35) पत्नी रामवीर गांव से बुधवार सुबह 11 बजे कहीं जा रही थी। गांव के पास ही आगरा की ओर से तेज गति से आ रही मैक्स गाड़ी गड्ढों के कारण अनियंत्रित हो गई। मैक्स ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को बंधक बना लिया। जगनेर-आगरा मार्ग पर जाम लगा दिया। लोग मुआवजे की मांग पर अड़े थे। पुलिस ने लोगों को समझाने को प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। गाड़ी और चालक को पुलिस थाने ले जाने लगी तो लोगों ने उन्हें रोक दिया। बाद में सीओ सरजीत सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल जाम खुलवाया।
दूसरा हादसा डौकी के गांव टीकतपुर मोड़ के पास देर शाम हुआ। टीकतपुर निवासी विनोद सिंह की पुत्री संजना (8) बुधवार शाम सड़क पार कर रही थी। इसी बीच फतेहाबाद की ओर से आती रोडवेज बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने फतेहाबाद-आगरा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही डौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा समझाबुझाकर जाम खुलवाया। चालक बस छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें