एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के मैनेजर से एक लाख की लूट

Agra Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। रुनकता में लौहकरेरा के नजदीक बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर को धक्का देकर गिराने के बाद एक लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। बदमाशों के भागने के बाद मैनेजर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर सीओ हरीपर्वत मौके पर पहुंचे। देर रात पुलिस ने लुटेरों की तलाश करती रही।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहकरैरा-किरावली रोड पर संतोष कुमार सिकरवार का सिकरवार फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। पंप के मैनेजर बालूगंज निवासी दिलीप कुमार शर्मा मंगलवार रात बाइक से करीब नौ बजे एक लाख रुपया लेकर आगरा मालिक के घर जाने को निकले थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि लोहकरैरा मार्ग पर एमकेडी गिट्टी प्लांट के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक में पीछे से लात मार दी। एक बार तो वह गिरने से बच गए, लेकिन दोबारा लात मारने पर असंतुलित होकर गिर पड़े। इसी बीच बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया। नगदी से भरा बैग लेकर भाग निकले। उन्होंने शोर मचाया लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद उन्होंने पेट्रोल पंप पर घटना की जानकारी दी। पंप के कर्मचारी पहुंच गए। सूचना मिलने पर सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह, एसओ सिकंदरा भी आ गए। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि रोजाना कैश लेकर जाने का काम मुनीम मोहन करता था, लेकिन मुनीम मंगलवार को छुट्टी पर था। इसके चलते वह कैश लेकर जा रहे थे। सीओ हरीपर्वत ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें