एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दयालबाग में निकाली गई चेतना जागरण रैली

Agra Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए आयोजन समिति ने दयालबाग में चेतना रैली निकाली। वीके गर्ग और सुरेश गर्ग ने जनकपुरी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रैली का उद्घाटन किया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुकर अरोड़ा के नेतृत्व में सुबह 10 बजे चेतना जागरण रैली निकाली गई। क्षेत्रीय लोगों ने बाइक और खुली जीप में भगवान श्रीराम का नारा लगाते हुए युवाओं को महोत्सव में शामिल होने की अपील की। रैली दयालबाग क्षेत्र में 100 फुटा रोड, राहुल विहार, यमुना किनारा रोड, सरलाबाग रोड, केंद्रीय हिंदी संस्थान होते हुए जनकपुरी कार्यालय पर समाप्त हुई। आयोजन समिति के संरक्षक अनिल चौधरी ने बताया कि महोत्सव को भव्य बनाने के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी है। इस दौरान सतीश अरोड़ा, दयानंद यादव, राहुल गुप्ता, अशोक कटारिया, अनूप अग्रवाल मौजूद रहे।

जनकपुरी पर नजर रखेगी ‘तीसरी आंख’
जनकपुरी में विशेष इंतजाम, विकास कार्यों को लेकर बैठक
आगरा। जनकपुरी में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। थाना न्यू आगरा पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी हैं। जनकपुरी आयोजन कमेटी भी सुरक्षा के लिहाज से कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पूरे क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है।
विज्ञापन

जनकपुरी आयोजन कमेटी के संयोजक अनिल चौधरी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम के लिए पुलिस आयोजन कमेटी के संपर्क में है। सीसीटीवी कैमरे लगाने के स्थान भी लगभग तय हो चुके हैं। रविवार को प्रशासन के साथ बैठक हुई। इसमें सफाई व्यवस्था का मुद्दा, नाला निर्माण और पौधारोपण के साथ-साथ पेड़ों की छंटाई कराने की बात की गई है। निर्णय हुआ है कि एक सितंबर से 50 सफाई कर्मियों की टीम जनकपुरी में पहुंच जाएगी। विकास कार्यों के लिए मंगलवार को एडीएम सिटी और एसपी सिटी दौरा करेंगे। बैठक में सतीश अरोड़ा, दयानंद यादव, सुरेश अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें